Historic Places Rohtak & Panipat:- हरियाणा में पानीपत एक बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। यह दिल्ली से महज़ 90 किलोमीटर दूर है। पानीपत ऐतिहासिक पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी है। यहां केवल भारत के ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी घूमने आते हैं ।आज हम आपको पानीपत के कुछ प्रसिद्ध स्थलों के बारे में बताने वाले हैं। पानीपत में तीन ऐतिहासिक लड़ाइयां भी हुई थी जिस कारण पानीपत के नाम को सभी लोग जानते हैं ।
इब्राहिम लोदी की कब्र Historic Places Rohtak & Panipat
पानीपत में बना इब्राहिम लोदी का मकबरा प्राचीन काल में हुए प्रथम युद्ध का प्रतीक है। यह युद्ध मुगल शासक बाबर व दिल्ली सल्तनत के इब्राहिम लोदी के बीच हुआ था। बताया जाता है कि इस मकबरे में इब्राहिम लोदी की कब्र है। इसको लाखोरी ईटों से बनाया गया है और यह एक ऊंचे आयत के रूप में स्थापित है।
देवी मंदिर
पानीपत में देवी मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। यह देवी मंदिर एक धार्मिक स्थल है। देवी मंदिर तालाब के किनारे पर स्थित है जो दिखने में बहुत आकर्षक है। यह मंदिर 250 साल पुराना है जो कि शहर के बीचो-बीच बना हुआ है। इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में किया गया था। यहां मराठों का वर्चस्व था। यहां पर मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ सेना लेकर युद्ध करने आए थे। उन्होंने यहां आए आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली के खिलाफ 2 महीने तक युद्ध किया था। उस दौरान सदाशिव राव को देवी की मूर्ति तालाब के किरणें मिली थी। तब मंदिर के निर्माण के समय मूर्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखा गया। लेकिन सुबह देखा तो मूर्ति उसी स्थान पर थी। तभी मूर्ति की जगह पर मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया और मूर्ति को उस मंदिर में स्थापित किया गया।
Also Read:- मुरथल से पहले इन 5 बढ़िया ढाबों में दोस्तों के साथ करें लजीज खाने और मस्त घूमने का आनंद!
काल अंब
काल अंब पानीपत का एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां पर पानीपत का तीसरा युद्ध लड़ा गया था। यह स्थल 1761 में मराठा सैनिकों की वीरता का गवाह है। यहां एक काले रंग का वृक्ष होता था जहां अब काल अंब के नाम से स्तंभ बनाया गया है। यहां हुई लड़ाई से बहने वाले खून के कारण यहां की जमीन और आसपास के पेड़ काले पड़ गए थे।
2 thoughts on “Historic Places Rohtak & Panipat: हरियाणा का ऐतिहासिक शहर और प्रमुख धार्मिक स्थल”