Tourist Place in Bhiwani:- हरियाणा के भिवानी जिले में काफी सारी प्राचीन चीज मौजूद हैं। भिवानी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने का सपना देखा जा रहा है। अगर भिवानी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया तो इसके विकास के पंख लग जाएंगे। आईए जानते हैं भिवानी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Tourist Place in Bhiwani क्या है भिवानी की प्रसिद्ध जगह
हरियाणा के भिवानी जिले को छोटी काशी और मिनी क्यूबा के नाम से भी जाना जाता है। भिवानी के युवाओं ने खेलों में देश और दुनिया में पहचान बनाई है। भिवानी में काफी सारी पुरानी धरोहर भी मौजूद हैं। धरोहर को लेकर विशेष कर हड़प्पा कालीन तिगड़ाना खेड़े को सरकार मार्च माह में पास हुए बजट के दौरान अपनी संरक्षण में लेने की बात कह चुकी हैं। अगर भविष्य में तिगड़ाना खेड़े को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया तो भिवानी के लिए यह एक अच्छी खबर होगी ।उम्मीद है कि आने वाले समय में इस खेड़े को म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा ।
क्या है तिगड़ाना की विशेषता
भिवानी में मौजूद तिगड़ाना खेड़ा हड़प्पा कालीन और महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़ा हुआ है ।पिछले साल 25 जनवरी से लेकर 16 मार्च तक इस खेड़े में खुदाई की गई थी। उस दौरान यहां हड़प्पा कालीन सभ्यता से जुड़े 5000 साल पुराने मटके मकान का ढांचा उस काल की मिट्टी की चूड़ी व खिलौने पाए गए थे ।इन सब चीजों को संभाल कर रखा गया है जिसे भविष्य में बनने वाले म्यूजियम में रखा जाएगा ।
Also Read:- हरियाणा का ऐतिहासिक शहर और प्रमुख धार्मिक स्थल
और भी जगह बन सकते हैं पर्यटन स्थल
भिवानी के पास मौजूद तोशाम पहाड़ी पर बना बारहदरी किला भी बहुत प्राचीन है। इसके अलावा तोशाम की मुंगीपा बाबा की पहाड़ी भी काफी प्रसिद्ध है। स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा की हवेली, गांव देवसर धा,म नकीपुर पहाड़ी माता मंदिर, दिनोद राधा स्वामी स्टार टेंपल, लहौरू नवाब का किला भी पर्यटन स्थल के रूप में बनाया जा सकता है।