Tourist Place in Jind: जींद में घुमने की जगह, जींद के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की जानकारी

Tourist Place in Jind:- हरियाणा में बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर आप वीकेंड पर अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको हरियाणा के जींद जिले के बारे में कुछ मुख्य बातें बताने वाले हैं। आप सब की जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा का जींद जिला पुराने जिलों में से एक है। यहां पर बहुत से ऐतिहासिक जगह है जहां लोग घूमने के लिए जाते हैं। आईए जानते हैं कौन-कौन सी हैं यह ऐतिहासिक जगह।

Tourist Place in Jind रानी तालाब

जींद शहर की बीचो-बीच स्थापित रानी तालाब एक बहुत ही पुराना और ऐतिहासिक मंदिर है। बताया जाता है कि यह मंदिर राजा गजपत द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर गोल्डन टेंपल की तर्ज पर बनाया गया था। जींद के राजा गजपद राय एक बार अमृतसर के गोल्डन टेंपल में गए थे जहां उन्हें ठीक से दर्शन नहीं हो सके और वह वहां से वापस लौट आए और आने के बाद उन्होंने इस मंदिर का निर्माण गोल्डन टेंपल की तर्ज पर किया। इसे अब रानी तालाब के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के चारों तरफ हमेशा पानी रहता है।

पांडू पिंडारा

पांडू पिंडारा जींद गोहाना मार्ग पर बना हुआ है। यह एक बहुत ही ऐतिहासिक जगह है। बताया जाता है कि महाभारत युद्ध के बाद जींद और उसके आसपास मृत पड़े सैनिकों की आत्मा की मुक्ति के लिए पांडवों को सिर्फ पांडू पिंडारा ही एक जगह मिली थी जहां उन्होंने पितृ यज्ञ किया था। तब से ही यह जगह पितृ मुक्ति के लिए प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से लोग पितरों की मुक्ति के लिए आते हैं और अमावस्या के दिन स्नान करते हैं। यहां पर काफी सारी धर्मशाला और आश्रम भी बने हुए हैं।

यह भी पढो:- हरियाणा का ऐतिहासिक शहर और प्रमुख धार्मिक स्थल

राम हृदय तीर्थ

यह तीर्थ जींद शहर से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर बना हुआ है। यह जींद हांसी मार्ग पर गांव राम राय में मौजूद है ।बताया जाता है कि इस तीर्थ में भगवान परशुराम यज्ञ किया करते थ। महाभारत युद्ध के समय में सैनिकों को इस तीर्थ से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा भी जींद के आसपास के गांव में काफी सारे ऐसे पुराने और ऐतिहासिक स्थान मौजूद है जहां पर लोग दर्शन के लिए आते हैं।

About Rohit Kumar

मेरा नाम Rohit Kumar है और मैं अभी पिछले 5 सालों से न्यूज वेबसाइट पर लगातार काम कर रहा हूं। फिलहाल मुझे घूमने के जगह, सरकारी योजना, सरकारी जॉब, ऑटोमोबाइल,जैसे तरह-तरह की खबर साझा करना मुझे बहुत पसंद है। अभी मैं अपनी वेबसाइट: safarjagat.in पर काम कर रहा हु। और मेरा मकसद है आप लोगो के पास सही और सटीक जानकारी पहुंचाना। धन्यवाद!

Leave a Comment